Delhi Capitals vs Royal Challengers Bangalore Final Highlight WPL 2024 : RCB ने भले ही आईपीएल की ट्राफी नही जीती लेकिन WPL की ट्राफी अपने नाम कर ली है…

Delhi Capitals vs Royal Challengers Bangalore : WPL 2024 का फाइनल मैच दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजेर्स बेंगलुरु के बीच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया। जहाँ पर दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी को जीत के लिए 114 रनों का लक्ष्य दिया था, जिसको आरसीबी ने 19.3 ओवर में 2 विकेट खोकर हांसिल कर लिया और इसी के साथ आरसीबी ने पहली WPL की ट्राफी अपने नाम कर ली।

इस मैच की प्लेयर ऑफ़ द मैच का ख़िताब सोफी मोलिनेक्स को दिया गया।

WPL 2024 की प्लेयर ऑफ़ द सीरीज दीप्ति शर्मा को मिला। इमर्जिंग प्लेयर ऑफ़ द टूर्नामेंट का खिताब श्रेयांका पाटिल को मिला।

Delhi Capitals vs Royal Challengers Bangalore Toss :

दिल्ली कैपिटल्स की कप्तान मेग लेंनिंग ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया था।

Delhi Capitals vs Royal Challengers Bangalore Playing 11 :

दिल्ली कैपिटल्स की टीम :

मेग लैनिंग (कप्तान), शैफाली वर्मा, एलिस कैप्सी, जेमिमा रोड्रिग्स, मारिजाने कप्प, जेस जोनासेन, राधा यादव, अरुंधति रेड्डी, तानिया भाटिया (विकेटकीपर), शिखा पांडे, मिन्नू मणि।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर :
स्मृति मंधाना (कप्तान), सोफी डिवाइन, सब्बिनेनी मेघना, एलिसे पेरी, ऋचा घोष (विकेटकीपर), सोफी मोलिनेक्स, जॉर्जिया वेरेहम, श्रेयंका पाटिल, दिशा कसाट, आशा शोभना, रेणुका ठाकुर सिंह।

Delhi Capitals vs Royal Challengers Bangalore Highlight :

दिल्ली कैपिटल्स की पारी :

टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने के लिए दिल्ली कैपिटल्स की पारी की शुरुआत कप्तान मेग लेंनिंग और शेफाली वर्मा ने की थी। इन दोनों ने पहले विकेट के लिए ताबड़तोड़ 64 रनों के जबरदस्त साझेदारी की। इस साझेदारी का अंत मोलिनेक्स ने जॉर्जिया वारेहम के हांथो शेफाली को कैच कराकर किया, इसी ओवर में मोलिनेक्स ने शेफाली के अलावा जेमिमा और ऐलिस कैप्सी को बिना खता खोले ही पवेलियन की ओर भेज दिया। मोलिनेक्स ने एक ओवर में 3 विकेट लेकर दिल्ली कैपिटल्स की कमर तोड़ दी जिसके बाद दिल्ली कैपिटल्स इस परिस्तिथि से उबर नहीं पायी।

शेफाली ने दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से सबसे ज्यादा 27 गेंद पर 2 चौके और 3 छक्के की मदद से 44 रनों की धासूं पारी खेली थी।

दिल्ली कैपिटल्स के 1 ही ओवर में 3 विकेट गिरने के बाद आरसीबी के गेंदबाजों ने किसी भी बल्लेबाज़ को मैदान पर टिकने नहीं दिया और 18.3 ओवर में ही 113 रन के स्कोर पर आलआउट कर दिया। दिल्ली की तरफ से शेफाली के अलावा मेग लेंनिंग ने 23 रन, राधा यादव ने 12 रन और अरुंधती रेड्डी ने 10 रनों की पारी खेली।

आरसीबी की तरफ से सबसे ज्यादा विकेट श्रेयांका पाटिल ने लिया। इन्होने 3.3 ओवर में 12 रन देकर 4 विकेट अपने नाम किया। मोलिनेक्स ने भी 4 ओवर में 20 रन देकर 3 विकेट ली आशा शोभना ने 3 ओवर में 14 रन देकर 2 विकेट लिया।

आरसीबी की पारी :

दिल्ली कैपिटल्स द्वारा दिए गये छोटे लक्ष्य का पीछा करने के लिए आरसीबी की तरफ से स्मृति मंधाना और सोफी डिवाइन ने पारी की शुरुआत की। इन दोनों ने पहले विकेट के लिए 49 रनों की साझेदारी की थी। इस साझेदारी का अंत शिखा पाण्डेय ने सोफी डिवाइन को एलबीडबल्यू आउट करके किया, सोफी डिवाइन ने 27 गेंद पर 5 चौके और 1 छक्के की मदद से 32 रन की पारी खेली।

इसके बाद स्मृति और एलिस पैरी ने भी दुसरे विकेट के लिए 33 रनों की साझेदारी की। आरसीबी की तरफ से एलिस पैरी ने 37 गेंद पर 35 रन की पारी और स्मृति मंधाना ने 39 गेंद पर 31 रनों की पारी खेली।

ऋचा घोष ने पारी के लास्ट ओवर की तीसरी गेंद पर अरुंधती रेड्डी की गेंद पर चौका लगाकर WPL 2024 की ट्रोफी अपने नाम की।

दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से शिखा पाण्डेय और मिन्नू मणि को 1-1 विकेट मिला।

Must Know : T20 World Cup 2024 Schedule : आईसीसी मेंस T20 वर्ल्ड कप के 9वे सीजन का शेड्यूल हुआ जारी, देखें पूरी लिस्ट

ICC T20 World Cup History : किस टीम ने कितनी बार जीता है T20 वर्ल्ड कप ,जानिए पूरा इतिहास

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top
Best Places to Visit in the USA in July Which is the best gaming laptop under 50000 Samsung galaxy watch 4 Top 10 sci fi movies hollywood Samsung f15 5g launch date in india
Best Places to Visit in the USA in July Which is the best gaming laptop under 50000 Samsung galaxy watch 4 Top 10 sci fi movies hollywood Samsung f15 5g launch date in india