Delhi Capitals vs Mumbai Indians WPL 2024 : दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियन को 29 रनों से किया परास्त, जेमिमा ने खेली धुआंधार पारी…

Delhi Capitals vs Mumbai Indians : WPL 2024 का 12वां मैच दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियन के बीच खेला गया। दिल्ली ने मुंबई के सामने जीत के लिए 20 ओवर में 193 रनों का लक्ष्य दिया, लेकिन मुंबई इस लक्ष्य को हांसिल करने में नाकाम रहीं और दिल्ली ने मुंबई को 29 रनों से परास्त कर दिया।

इस मैच में प्लेयर ऑफ़ द मैच का खिताब दिल्ली कैपिटल्स की खिलाडी जेमिमा रोड्रिग्स को दिया गया।

Delhi Capitals vs Mumbai Indians Toss :

मुंबई इंडियन की कप्तान टॉस जीत करके पहले गेंदबाज़ी का निर्णय लिया था

Delhi Capitals vs Mumbai Indians Playing 11 :

दिल्ली कैपिटल्स की टीम :

मेग लैनिंग (कप्तान), शैफाली वर्मा, एलिस कैप्सी, जेमिमाह रोड्रिग्स, मारिज़ैन कप्प, जेस जोनासेन, तानिया भाटिया (विकेटकीपर), अरुंधति रेड्डी, तितास साधु, शिखा पांडे, राधा यादव ।

मुंबई इंडियन की टीम :

हेले मैथ्यूज, यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), नेट साइवर-ब्रंट, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), अमेलिया केर, अमनजोत कौर, पूजा वस्त्राकर, एस सजना, शबनीम इस्माइल, हुमैरा काजी, सैका इशाक ।

Delhi Capitals vs Mumbai Indians Highlight :

दिल्ली कैपिटल्स की पारी :

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स ने 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 194 रन बनाये। दिल्ली की तरफ से पारी कि शुरुआत कप्तान मेग लेंनिंग और शेफाली वर्मा ने की और इन दोनों ने पहले विकेट के लिए 48 रनों की साझेदारी करके तेजतर्रार शुरुआत दिलाई। इस साझेदारी का अंत शबनम इस्माइल ने शेफाली को यश्तिका के हांथो कैच आउट कराकर किया, शेफाली ने 12 गेंद पर 3 चौके और 2 छक्के की मदद से 28 रनों की पारी खेली।

दिल्ली की तरफ से सबे ज्यादा रन जेमिमा रोड्रिग्स बनायीं इन्होने 33 गेंद पर 69 रनों की धासूं पारी खेली, अपनी इस पारी में इन्होने 8 चौके और 3 छक्के जड़े। जेमिमा के अलावा कप्तान लेंनिंग ने भी 38 गेंद पर 6 चौके और 2 छक्के की मदद से 53 रन बनायीं। ऐलिस कैपसी ने 20 गेंद पर 19 रन और कप्प ने भी 12 गेंद पर 11 रन बनायीं। दिल्ली के बल्लेबाजों ने पूजा वस्त्राकर के अलावा मुंबई के सभी गेंदबाजों की जमकर कुटाई की।

मुंबई इंडियन की तरफ से शबनम, शैका इशक, पूजा वस्त्राकर और हेली ने 1-1 विकेट अपने नाम किया।

मुंबई इंडियन की पारी :

192 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने के लिए मुंबई की तरफ से हेली और यश्तिका भाटिया ने पारी की शुरुआत की, लेकिन पहले ओवर की चौथी ही गेंद पर मरिज़ना कप्प ने यश्तिका को क्लीन बोल्ड करके मुंबई को पहला और बड़ा झटका दिया। मुंबई के 5 विकेट बहुत जल्दी-जल्दी गिर गये। मुंबई की तरफ से सबसे ज्यादा रन अमनजोत कौर ने 27 गेंद पर 7 चौके की मदद से 42 रन की पारी खेली।

इनके अलावा हैली मत्हेज ने 29 रन, सजना ने 24 रन, अमेलिया केर और पूजा वस्त्रकर ने 17-17 रनों की पारियां खेली, लेकिन अपनी टीम को जीत दिलाने में नाकम रहीं और मुंबई इंडियन 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 163 रन ही बना पाई और इस तरह से दिल्ली ने मुंबई को 29 रनों से परास्त कर दिया। दिल्ली ऐसी पहली टीम है जिसने मुंबई को लक्ष्य हांसिल करने से रोक दिया।

दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से जेस जोनसन ने 4 ओवर में 21 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किया और यह WPL 2024 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली खिलाड़ी बन गयी। इनके अलावा मरिज़न्न कप्प ने 2 विकेट, शिखा पाण्डेय, तितस साधू और राधा यादव ने 1-1 विकेट लिया।

Must Know : T20 World Cup 2024 Schedule : आईसीसी मेंस T20 वर्ल्ड कप के 9वे सीजन का शेड्यूल हुआ जारी, देखें पूरी लिस्ट

ICC T20 World Cup History : किस टीम ने कितनी बार जीता है T20 वर्ल्ड कप ,जानिए पूरा इतिहास

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top
Best Places to Visit in the USA in July Which is the best gaming laptop under 50000 Samsung galaxy watch 4 Top 10 sci fi movies hollywood Samsung f15 5g launch date in india
Best Places to Visit in the USA in July Which is the best gaming laptop under 50000 Samsung galaxy watch 4 Top 10 sci fi movies hollywood Samsung f15 5g launch date in india