UP Police Exam City and admit card : डाउनलोड करें यूपी पुलिस कांस्टेबल एग्जाम सिटी स्लिप, ये रहा uppbpb.gov.in सीधा लिंक

UP Police Exam City: यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड यूपी पुलिस कांस्टेबल एग्जाम सिटी स्लिप 2024 uppbpb.gov.in पर जारी कर रहा है। यह परीक्षा 23 से 31 अगस्त तक होगी। स्टुडेंट्स जाकर अपने exam सिटी के जरिए देख सकते हैं कि उनकी परीक्षा किस शहर में है। जिसके मुताबिक वह अपनी आगे की तैयारी कर सकते हैं।

UP Police Exam City Slip: डाउनलोड करें यूपी पुलिस कांस्टेबल एग्जाम सिटी स्लिप, ये रहा uppbpb.gov.in सीधा लिंक
UP Police Constable Exam City Details 2024: उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के लिए आज एग्जाम सिटी स्लिप जारी की जा रही है। ऐसे में जो अभ्यर्थी परीक्षा देने जा रहे हैं, वो ऑनलाइन यह चेक कर सकेंगे कि उनकी परीक्षा किस शहर में होगी। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एंव प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) 16 अगस्त को अपनी आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर UP Constable Exam city Slip जारी कर रहा है। जिसे अभ्यर्थी खबर में दिए लिंक के डायरेक्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

Download UP Police Exam City Slip 2024: ऐसे करें चेक

UP पुलिस कांस्टेबल एग्जाम सिटी 2024 की डिटेल्स उम्मीदवार इस लिंक की मदद से सीधे डाउनलोड कर सकते हैं। UP Police Constable Re Exam 2024 City Slip Download Link। यह लिंक 16 अगस्त 2024, शाम 5 बजे एक्टिव होगा। जिसके बाद अभ्यर्थी ऑनलाइन अपने एग्जाम सिटी की जानकारी देख सकते हैं। लिंक के अलावा अभ्यर्थी नीचे बताए आसान से स्टेप्स की मदद सेभी एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं।

  • सबसे पहले उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एंव प्रोन्नति बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं।
  • अब अपना रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।
  • इसके बाद आपको स्क्रीन पर एग्जाम सिटी डिटेल्स दिखने लगेगी।
  • जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं।

यूपी पुलिस परीक्षा केंद्र पर उम्मीदवारों को अपने साथ UP पुलिस एडमिट कार्ड की हार्ड कॉपी, एक फोटो आईडी (जैसे आधार कार्ड, पासपोर्ट, वोटर आईडी, ड्राइविंग लाइसेंस या पैन कार्ड), पासपोर्ट साइज के दो नवीनतम फोटो और एक काला या नीला बॉल पॉइंट पेन लाना होगा। इसके अलावा किसी तरह के उपकरण ले जाने पर पूरी तरह की पांबदी होगी।

UP Police Constable Admit Card 2024: कब आएंगे

बता दें कि UP पुलिस कांस्टेबल परीक्षा 23, 24, 25, 30 और 31 अगस्त को आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा दो पालियों में होगी। सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक। वहीं परीक्षा से तीन दिन पहले UP पुलिस एग्जाम के एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे। यानी 20-21 अगस्त तक अभ्यर्थी अपने एडमिट कार्ड ऑनलाइन डाउनलोड कर सकेंगे। इस बार नकल और पेपर लीक को रोकने के लिए सख्त इंतजाम किए गए हैं। यह भर्ती परीक्षा UP पुलिस कांस्टेबल बल में 60,244 पदों को भरने के लिए आयोजित की जा रही है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top
Best Places to Visit in the USA in July Which is the best gaming laptop under 50000 Samsung galaxy watch 4 Top 10 sci fi movies hollywood Samsung f15 5g launch date in india
Best Places to Visit in the USA in July Which is the best gaming laptop under 50000 Samsung galaxy watch 4 Top 10 sci fi movies hollywood Samsung f15 5g launch date in india