प्रयागराज के गंगापार के बहरिया इलाके में मकान के विवाद में झगड़े के बाद फायरिंग कर दी गई। घटना दोपहर की है। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर हमला कर फायिरंग की जिसमें दो लोगों को गोली लग गई। दोनों घायलों को अस्पताल ले जाया गया है। हंगामा और फायरिंग की खबर पाकर पुलिस अधिकारी पहुंच गए। गांव में फोर्स तैनात कर दी गई है।
मामले में तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है। बताते हैं कि जिला पंचायत सदस्य अभिषेक यादव उर्फ हिन्दू और जिला पंचायत सदस्य शशिकांत यादव के बीच एक मकान को लेकर विवाद चल रहा था। मकान बहरिया थाना क्षेत्र के धमौर गांव में है। मकान पर कब्जेदारी को लेकर दोपहर 3 बजे के करीब दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए।
मामले का विडियो
विवाद के बाद मारपीट हुई और फायरिंग कर दी गई। गोली लगने से आलोक यादव पुत्र राज बहादुर उम्र 26 साल निवासी सारी पत्ती बहरिया और जितेंद्र यादव पुत्र पारसनाथ यादव निवासी अभयपुर जख्मी हो गए। दोनों को अस्पताल ले जाया गया है। आलोक यादव की हालत गंभीर है। डीसीपी अभिषेक भारती |